सराहां: स्वास्थ्य खण्ड पच्छाद में आशाओं के चयन के लिये 22 सितम्बर 2022 को प्रातः दस बजे से साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे।ग्राम पंचायत धरोटी, बनोना, शीना,दीद घलूत व बनी बखोली में एक एक आशा का चयन होना है।यह जानकारी देते हुए बीएमओ पच्छाद डॉ संदीप शर्मा ने बताया कि 21 सितम्बर दोपहर बाद 2 बजे तक प्रार्थना पत्र उनके कार्यालय में पहुंच जाने चाहिये।साक्षात्कार के दौरान प्रार्थी अपने साथ शैक्षिक योग्यता, आय,जाती,विधवा या तलाकशुदा महिला के मूल प्रमाणपत्रों के साथ सुबह 10 बजे खण्ड चिकित्साधिकारी कार्यालय में साक्षात्कार के लिये उपस्थिति सुनिश्चित करे।आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो भी लाए।
आवेदक महिला की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिये।तलाक शुदा व विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास होनी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें