राजगढ खैरी रोड पर कोठिया गांव के पास पहाड़ी से चट्टाने व मलवा गिरने से एक मकान हुआ धवस्त, कोई जानी नुकसान नहीं
राजगढ: राजगढ़ से 2 किलोमीटर दूर राजगढ खैरी रोड पर कोठिया गांव के पास पहाड़ी से चट्टाने व मलवा गिरने से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और साथ ही एक टैपो भी इसकी चपेट मे आ गया टेपो नंबर एच पी 16- 4286 सडक किनारे खडा था और चट्टानों के साथ सडक से नीचे जा गिरा और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही कि इस घटना मे किसी भी तरह का कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है क्युकि जिस समय हादसा पैश आया उस समय घर पर कोई मौजूद नही था पीड़ित महिला रक्षा देवी ने जानकारी देते हुए बताया की जब यह घटना हुई तब वो समान लेने डिपु का राशन लेने गई हुई थी, जब वह वापस आई तो उसने देखा की मकान पूर्ण रूप से धवस्त हो चूका था, रक्षा देवी ने बताया की 8 कमरों का मकान था, जिसमे कुछ भी नहीं बचा, सब कुछ खत्म हो गया हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने पटवारी को मौका पर भेजा व नुकसान की रिपोट तैयार कर दी गई है एस डी एम कपिल तौमर ने बताया कि हादसे मे लगभग दस लाख 55 हजार रुपये का नुकसान आका गया है और प्रशाशन की और से 20 हजार रुपये की फोरी सहायता प्रदान कर दी गई है ।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें