‘‘कोई भी मतदाता न छूटे’’


आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृृटिगत दिनांक 22-09-2022 को निर्वाचन विभाग के द्वारा राजकीय आर्दश महाविघालय सराहां में स्वीप कार्यक्रम “सुव्यवस्थित मतदाता ािक्षा एंव निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम“ के तहत सास्कृतिक कार्यक्रमों व मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को मतदान जागरूगता और  मतदाता सूची में नाम रजिस्टर करने हूतु ऑनलाईन प्रकिया से सम्बन्धित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 सजीव धीमान एस0डी0एम0 (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(उ0म0अ0(ना0), पच्छाद स्थित सराहंा द्वारा की गई और उन्होंने मतदान की प्रक्रिया एंव मतदान के प्रति छात्र/छात्राओं को जागरूगता करने हेतु विस्तृत जानकारी दी और सभी मतदाताओं से अपील कि वे अपना नाम मतदाता सूची में सुनिचत कर ले, यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नही है तो वे सम्बधित बूथ लेवल अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय/निर्वाचन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से सम्बधित प्ररूप-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकते है। इसके साथ ही लोकतन्त्र में मतदान के महत्व से भी अवगत करवाया।

स्वीप कार्यक्रम के तहत सिरमौर जिला के लिए नियुक्त स्वीप गतिविधियों के “आइकॉन“ दलीप सिरमौरी ने आज राजकीय आर्दा महाविघालय सराहां में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने गीत और संगीत के माघ्यम से छात्र/छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया, इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने जहां सास्कृतिक का लुत्फ उठाया वहीं मतदान सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल की।

इस उपलक्ष्य पर निर्वाचन कानूनगो पच्छाद, मनोज चौहान, दिनेा चौहान (प्राध्यापक), डा0सूधीयान नैगी (प्राध्यापक) एंव अन्य गणमान्य विोा रूप से मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ