राजगढ सोलन सडक पर शिरगुल मंदिर के पास अचानक भारी भूस्खलन के कारण दो वाहनो के दबने व एक भवन को आंशिक रुप से क्षति पंहुचने का समाचार मिला है मिली जानकारी के अनुसार सोलन राजगढ सडक पर शिरगुल मंदिर के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया जिसके कारण मलबे के नीचे दौ वाहन दब गये और एक भवन को आंशिक रुप से क्षति पंहुची है यहा काबिल जिक्र है कि राजगढ सोलन मार्ग पर वाहनो का आवागमन लगा रहता है।
गनीमत यह रही कि सडक पर चलता हुआ कोई वाहन मलबे की चपेट मे नही आया इस भुस्खलन से क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल मंदिर को खतरा पैदा हो गया है इस भूस्खलन के कारण यहा एक भवन के एक कमरे मे मलबा घुस गया इस मलबे के नीचे जो दो वाहन दबे है उसमे एच पी 07 ए - 0589 बलेरौ जीप ,व एच पी 16 -4404 पिकअप जीप शामिल है।
इस भूस्खलन के कारण राजगढ सोलन सडक मार्ग बंद हो गया जिससे दोनो ओर वाहनो की लंबी कतारे लग गई उप पुलिस अधीक्षक अरुण मौदी के अनुसार घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौका पर पंहुच गयी थी और यातायात व्यवस्था को सडक खुलते है सुचारू कर दिया गया था घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जे सी बी लगा कर सडक को खोलने का आरंभ कर दिया था ।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें