सराहां: जिला बाल सरंक्षण ईकाई जिला सिरमौर की तरफ से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन


सराहां:  बुधवार को जिला बाल सरंक्षण ईकाई जिला सिरमौर की तरफ से राजकीय  वरिष्ठ  माध्यामिक कन्या विद्यालय सराहां में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी श्री संदीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की l कार्यकम के शुरआत में विद्यालय के प्रभारी श्री अभिलाष शर्मा जी ने जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर व सभी विभागों से पहुंचे अधिकारियो और कर्मचारियों का स्वागत किया व बच्चों को आरटीआई एक्ट 2009 के बारे में जानकारी दी ।

 जिला बाल सरंक्षण ईकाई से  जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रमा रेटक्का जी ने जिला बाल संरक्षण ईकाई की कार्य प्रणाली के बारे में बच्चो को पूर्ण जानकारी दी l संरक्षण अधिकारी संस्थागत श्री सोहन सिंह पुंडीर ने बच्चो को उनके सभी बाल अधिकारों से जागरूक किया व साथ में  JJ Act 2021 पर प्रकाश डाला ।

संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत श्रीमती संतोष कुमारी ने जिला बाल संरक्षण ईकाई के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं फोस्टर केयर, आफ्टर केयर,एडॉप्शन,बाल श्रम एक्ट 2016 और गुड टच और बेड टच के बारे में बच्चो को जानकारी दी l और बच्चो से वादा लिया की सभी बच्चे अपने क्षेत्र में बाल विवाह ओर बाल श्रम न करेंगे न ही होने देंगे l ज़िला बाल संरक्षण ईकाई से आउट रीच वर्कर श्रीमती वीना ने बाल विवाह एक्ट 2006 से बच्चो को जागरूक किया l बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष श्री अभय कांत अग्रवाल ने बाल कल्याण समिति के कार्य और पोक्सो एक्ट 2012 पर प्रकाश डाला l स्वास्थ्य विभाग से आए खंड चिकित्सा अधिकारी श्री संदीप शर्मा ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए  स्वास्थ्य के  गुड टिप्स दिए व साथ में PCPNDT एक्ट 1994 के बारे में भी बालिकाओं को संपूर्ण जानकारी दी ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हर प्रकार से जागरूक करना था l इस जागरूकता शिविर में विद्यालय के सभी  छात्रा व अध्यापकों सहित कुल 185 प्रतिभागियों ने भाग लिया l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी श्री अभिलाष शर्मा ने इस एक दिवसीय जागरूकता शिविर को करवाने के लिए जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर का धन्यवाद किया l

टिप्पणियाँ