गिरी नदी व पैरवी नदी के पावन संगम स्थल काटल गोडा मे सात दिवसीय श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ आरंभ

सराहां:  गिरीनदी व पैरवी नदी के पावन संगम स्थल पर आज से श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आरंभ हो गया । सात दिनो तक चलने वाले इस  श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन विश्व की प्राकृतिक आपदाओ से रक्षा विश्व शाति व क्षेत्र की सुख स्मृद्व के लिए किया जा रहा है सात दिवसीय इस ज्ञान यज्ञ शुभांरभ  क्लश यात्रा के व पुराण स्वागत के साथ हुआ क्लश यात्रा गिरीनदी व पैरवी नदी के संगम स्थल से आरंभ होकर आयोजन स्थल पर संपन हुई मुख्य क्लश का जल दोनो नदियो के संगम स्थल से भरा गया  सात दिनो तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ मे  प्रतिदिन  श्री मद भागवत पुराण का मूल पाठ ,पूर्वागं पूजन,भजन कीर्तन ,कथा प्रवचन ,आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा सात दिवसीय इस इस ज्ञान यज्ञ मे  श्री मद भागवत कथा का व्याख्यान पंडित कृष्ण कांत शाडिल्य के मुखारविंद से किया जा रहा है ।

टिप्पणियाँ