एच पी सी ए द्वारा संचालित सराहां क्रिकेट एकेडमी की कनिष्का खेलेगी हिमाचल गल्स अंडर 15 टीम में, 26 दिसम्बर को बंगलुरू में त्रिपुरा से होगा पहला मुकाबला। क्षेत्र में खुशी का माहौल।



सराहां

एच पी सी ए द्वारा संचालित सराहां क्रिकेट एकेडमी की कनिष्का भारद्वाज का चयन हिमाचल अंडर 15 टीम के लिए हुआ है। जिससे सराहां क्रिकेट एकेडमी के साथ साथ पूरे पच्छाद क्षेत्र  में खुशी का माहौल है  मिशन 70 के तहत एच पी सी ए द्वारा सराहां में भी क्रिकेट एकेडमी खोली गई है जिसका मकसद ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को कुशल नेतृत्व में क्रिकेट जगत में अपनी पहचान दिलाना इस मिशन का मकसद था जो कि साकार होता भी दिख रहा है। जिसका  परिणाम भी मिलना शुरू हो गया हैं कनिष्का 8वीं क्लास की छात्रा है। 


बता दें कि गल्स अंडर 15  टूर्नामेंट का आयोजन बी सी सी आई के द्वारा पहली बार करवाया जा रहा है।  हिमाचल की टीम अपना पहला मैच बंगलुरू में 26 को त्रिपुरा के साथ दूसरा 28 को उत्तराखंड के साथ  तथा 30 दिसम्बर को तीसरा तमिलनाडु के साथ वहीं चौथा मैच 1 जनवरी को बंगाल के साथ जबकि पांचवां मैच विदर्भा के साथ खेलेगी। 

कनिष्का ने इसका श्रेय अपने माता पिता और कोच सुरेन्द्र ठाकुर तथा एसिस्टेंट कोच सुरेश कुमार को दिया है। यदि बात सराहां क्रिकेट एकेडमी की की जाए तो 2022 में ही दो लड़के अंडर 14 अंतरजिला,3 लड़के अंडर 16 अंतरजिला, व 2 लड़के अंडर 19 अंतरजिला खेल चुके हैं जिसके लिए सराहां क्रिकेट एकेडमी की क्षेत्रवासी प्रंशसा कर रहे हैं उधर कोच सुरेन्द्र ठाकुर व असिस्टेंट कोच सुरेश कुमार ने जिला सिरमौर क्रिकेट संघ में अध्यक्ष अतर सिंह नेगी,सचिव राजेन्द्र बब्बी, हेड कोच दीपक ठाकुर व एम पी शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है जिन्होंने समय समय पर सराहां क्रिकेट एकेडमी को अपना योगदान दिया है।

टिप्पणियाँ