सराहां : प्रदेश की वर्तमान में कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। पूर्व की भाजपा सरकार के समय इलाके के विकास के लिये बिजली बोर्ड के डिवीज़न,राजगढ़ में बीएमओ आफिस व सिविल अस्पताल सराहां को स्तरोन्नत करने की पूर्व सरकार की अधिसूचनाओं को बिना किसी वजह के वर्तमान सरकार ने निरस्त करने के जो आदेश जारी किये है वो पूरी तरह बदले की भावना से त्रस्त है जिसे भाजपा बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगी।
यह बात कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने बुधवार को सराहां में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा यदि वर्तमान सरकार अपने इन फैसलों को वापिस नही लेगी तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।यदि फिर भी सरकार नही मानी तो जनहित में माननीय उच्च न्यायालय की शरण मे भी जाने से पार्टी गुरेज नहीं करेगी।इस अवसर पर उनके साथ नरेंद्र गोसाई,अनूप शर्मा,सुशील शर्मा,मोहन दत इत्यादि मौजूद थे।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें