सातवी हिमाचल प्रदेश पेरा स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट में सिरमोर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा ,खिलाड़ियों ने कुल 10 मैडल पर किया कब्जा जमाया . 6 सदस्य की टीम में 2 लड़कियां और 4 लडको ने भाग लिया. वही एक बार फिर धावक वीरेंद्र सिंह ने 1500 मीटर रेस 800 मे भाग लिया ओर दोनों रेस में 2 गोल्ड अपने नाम किए धावक वीरेंद्र सिंह ने सभी जिले के क्षेत्र वासियो को बधाई दी . इस उपलब्धि पर जिला संग के महासचिव सुरेंद्र शर्मा ने सभी खिलाड़ी यो को बधाई दी.
धावक वीरेंद्र सिंह मे एक महा के अंदर 2 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरमोर के लिए 5 मैडल जीते उन्होंने अपने इस उपलब्धि का सारा श्रय अपने कुल देवता महासू महाराज और माता पिता तथा अपने कोच ललित ठाकुर के साथ सुरेंद्र शर्मा के साथ देश प्रदेश के लोगों के सहयोग के बूते ही ये सफलता मिली है।
पहले भी जीत चूका 2 मैडल
43वीं मास्टर एथलीट 2023 प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर में किया गया था । प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी विभागों व ओपन स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सिरमौर के धावक वीरेंद्र सिंह ने दो गोल्ड मैडल सहित तीन मैडल झटके हैं। धावक वीरेंद्र सिंह ने 5000 मीटर व 1500 मीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल जीता , वहीं 800 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद वीरेंद्र राष्ट्रीय स्तर पर धावक वीरेंद्र भाग लेंगे। बता दें कि वीरेंद्र आयुष विभाग में तैनात हैं। वह आयुष स्वास्थ्य केंद्र टोंडा (कुफ्फर, कायरा) में आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी के पद पर आधार में कार्यरत हैं। धावक ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभाग के लिए 3 मैडल हासिल किए। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय कुल देवता महासू महाराज के साथ माता पिता व परिवार को दिया है। उधर, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ राजन ने भी वीरेंद्र सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें