उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के सराहां आगमन को लेकर लोगो मे खासा उत्साह



सराहां : प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने वादे के मुताबिक पहली केबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को ओपीएस बहाल करने पर पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से कॉंग्रेस की प्रत्याशी रही दयाल प्यारी कश्यप ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है ।

 रविवार को प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के सराहां आगमन को लेकर लोगो मे खासा उत्साह

वही सभी कर्मचारियों को उनकी वर्षो पुरानी मांग के पूरा होने पर बधाई दी है।यहाँ प्रेस को दिये एक बयान में उन्होंने सभी पच्छाद वासियो को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी व बताया कि रविवार 15 जनवरी को प्रदेश के नवनियुक्त उद्योग मंत्री  हर्ष वर्धन चौहान का सराहां आगमन पर समस्त पच्छाद वासियों द्वारा शानदार स्वागत किया जाएगा।उन्होंने सभी पच्छाद वासियों से अपील की है कि रविवार प्रातः 10 बजे सराहां के कुश्ती ग्राउंड में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

टिप्पणियाँ