शालिनी कांत ठाकुर को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित



सराहां: 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने के लिये डीएवी पब्लिक स्कूल सराहां की प्रधानाचार्या शालिनी कांत ठाकुर को एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव  धीमान ने सराहां में आयोजित उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।

गोर तलब है कि शालिनी कांत ठाकुर ने डीएवी  विद्यालय में लगभग 15 वर्ष पूर्व बतौर प्रधानाचार्य कार्यभार उस समय सम्भाला जब यहाँ पर बच्चों की संख्या बहुत कम थी।उनके कुशल मार्गदर्शन में गत 15 वर्षो के लगभग कार्यकाल में इस समय इस इस विद्यालय का दर्जा बढ़ कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हो गया है।इस विद्यालय में पढ़े विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी योग्यता का लोहा मनवा चुके है।


इस कार्यक्रम में स्थानीय वरिष्ठ उत्कृष्ट  माध्यमिक विद्यालय सराहां के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान,सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों ,भूतपूर्व सैनिकों ,पत्रकारों व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले विभिन्न स्कूलों से आय बच्चों को भी सम्मानित किया गया।इस बार इस कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इस बार पहली बार यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चेप्टर जिसके सदस्य भूतपूर्व सैनिक,भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संगठन,हिमाचल पुलिस,होम गार्ड,हिमाचल फारेस्ट,अग्निशमन विभाग,गोर्रिल्ला संगठन से सेवानिवृत्त सदस्य यानी कि जिन्होंने टोपी,बेल्ट व यूनिफॉर्म की नोकर्री की है इस संगठन के 16 सदस्यो को सेवानिवृति के पश्चात उनकी सेवाओ को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया ।

टिप्पणियाँ