जवान की पार्थिव देह पैतृक गांव की तरफ रवाना हुई, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नाहन में मीडिया को जानकारी देते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि हरिपुरधार निवासी नायक सुभाष चंद्र हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि सुभाष चंद्र अपने पीछे एक छोटे बेटे, पत्नी व मां को छोड़ गए। उन्होंने कहा कि पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का पार्थिव देह नाहन पहुंची और इसके बाद हरिपुरधार ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उनके पैतृक गांव में जवान अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सुभाष 16 दिसंबर 2010 को वायु सेना में भर्ती हुए थे। लेकिन 30 जनवरी अल सुबह 3:15 बजे एयर फोर्स स्टेशन हलद्वारा में उनकी अचानक मृत्य हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें