सराहां 15 फरबरी
स्वास्थ्य औऱ परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर के सौजन्य से नागरिक अस्पताल सराहां में 17 फरवरी को परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बीएमओ पच्छाद डॉ संदीप शर्मा ने बताया कि परिवार नियोजन का ऑपरेशन करवाने वाले इच्छुक पात्र दम्पति दिनांक 16 व 17 फ़रवरी को अपना पंजीकरण करवाएं । यह सुविधा विभाग द्वारा निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें