नैनाटिक्कर : पच्छाद आजाद मंडल नैना टिक्कर जॉन की बैठक जॉन अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी. आर. मुसाफिर विशेष रूप से उपस्थित हुए बैठक में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व मुसाफिर साहब ने अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रकट किया गया कि कि गत दिनों उद्योग मंत्री का राजगढ़ आगमन हुआ जनसभा में आजाद पच्छाद मंडल के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी. आर. मुसाफिर के प्रति अपने संबोधन में जिस भाषा का प्रयोग मंत्री महोदय द्वारा किया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है ,
मंत्री महोदय सत्ता के नशे में चूर यह भी भूल गए जिस व्यक्ति ने सात बार विधायक रहते हुए पच्छाद व जिला सिरमौर का विकास किया है और जब भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी वह उच्च पदों पर आसीन रहे हैं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए 40 वर्षों तक काम किया उनके लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है भविष्य में कोई भी नेता हमारे मंडल व नेता के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करेगा हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे .

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें