हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा यशवंत नगर द्वारा एक दिवसीय वितीय साक्षरता शिविर का आयोजन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनौरा में किया गया । इस अवसर पर शाखा के सहायक प्रबंधक ध्रुव कपिल मोहन व कार्यालय सहायक संजीव गौतम ने बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विभिन्न प्रकार के लोन व संस्थान द्वारा चलाई गई स्कीमों के बारे,छोटी बचत,एटीएम के फायदे ,रखरखाव ,कैशलेस ट्रांसेक्शन,व फ्रॉड कॉल्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें