पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कई संस्थानों को बंद करने के फैसले का किया कड़ा विरोध

 सराहां 25 फरवरी


पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने वर्तमान सरकार द्वारा अभी हाल ही में सत्ता में आने के बाद पूर्व सरकार द्वारा  सराहां नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ा कर 100 बिस्तर का करने जिसके लिये गत वर्ष अधिसूचना भी जारी कर दी गई है को रद्द करने । सराहां में इलेक्ट्रिसिटी डिवीज़न को बंद करने व इलाके के अन्य कई संस्थानों को बंद करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है तथा सरकार को चेतावनी दी है कि जनहित में इन्हें जल्द से जल्द बहाल किया जाय ।वरना यहाँ के लोगो को मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा और यदि आवश्यक हुआ तो माननीय उच्च न्यायालय की शरण मे अपने हितों की रक्षा करने के लिये जाना पड़ेगा।

यहाँ आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि आज सराहां में भाजपा मंडल पच्छाद की बैठक हुई जिसमें संस्थानों को बंद करने के सरकार के फैसले के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़ कर लोगो से भाग लेने की अपील की गई।उन्होंने मांग की पच्छाद जिन रूटों पर बस सर्विस बंद की उसे भी पुनः बहाल किया जाय।उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अभी सरकार द्वारा विधायक निधि का पैसा जारी नही किया गया जिससे इलाके के विकासात्मक कार्य रुके हुए है।इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू,कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भंडारी सहित कई लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ