मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, टारना माता मंदिर में शीश नवाया और दर्शन किए


अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार देर शाम को छोटी काशी पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री का सुंदरनगर हैलीपैड पर स्वागत किया गया और इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित थीं। सुंदरनगर से हटगढ़ तक जगह-जगह लोगों ने परंपरागत संगीत व वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद नाचन से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौशल के बेटे के शादी समारोह में मुख्यमंत्री ने शामिल होकर नव दम्पति को आशीर्वाद दिया। 

इस अवसर पर चंद्रशेखर, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, जेके आजाद, पवन ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, डीसी अरिंदम चौधरी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी के टारना माता मंदिर में शीश नवाया और दर्शन किए । इस मौके पर कमरू नाग जी की पूजा अर्चना भी की। उन्होंने राज्य के लोगों के कल्याण एवम शांति की प्रार्थना की ।


टिप्पणियाँ