HRTC में अनुबंध आधार पर चालकों के 276 पद भरे जांएगे। इसके लिए निगम प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार चालकों के पदों को लेकर आवेदन कर सकते हैं। निगम की वैबसाइट पर जल्द ही फार्म भी उपलब्ध होंगे। चालकों के पदों को लेकर गैर जनजातीय क्षेत्र क्षेत्रों के उम्मीदवार 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। निगम ने चालक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की है। जिसमें आवेदक हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अवस्थित किसी भी स्कूल से दसंवी की परीक्षा उर्तीण करना जरूरी है। इसके अतिरिक्त आवेदक के पास भारी परिवहन वाहन यानी एच.टी.वी वैद्य लाईसैंस और 3 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
एच.आर.टी.सी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि निगम में अनुबंध के आधार पर 276 पदों पर चालकों की भर्तियां निकाली है। इसकी जानकारी जल्द ही वैबसाइट भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। गैर जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवार 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
इन श्रेणियां भरे जाएंगे पद
सामन्य वर्ग में 98पद भरे जांएगे। वहीं सामान्य वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 27 और सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी के 13 और सामान्य खिलाड़ी वर्ग में 7 पद भरे जांएगे। इसी तरह अनुसूचित जाति में 50 पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त अनुसूचित बीपीएल में 9 और अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी के 5 पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति में 11 पद, अनुसूचित जनजाति बीपीएल में 5 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग में 28 पद भरे जाएंगे। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग बी.पी.एल में 19 और अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानी में 4 पद भरे जाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें