नाहन: भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा नाहन में एक दिवसीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आसरा संस्था जालग प्रथम, पीजी कॉलेज नाहन द्वितीय और लदियाणा (बालीकोटी) लोक नृत्य दल तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में सिरमौर जिला की 17 टीमों के 370 कलाकारों ने परम्पररिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया।
उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उददेश्य प्रदेश और जिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण और विस्तार करना है। उन्होंने इस प्रतियेागिता के सफल आयोजन के लिए कलाकारों और विभाग को बधाई दी।
आर.के. गौतम ने कहा कि इस प्रकार की संास्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोक कलाकारों को कई प्रकार के प्रोत्साहन दिये जा रहे हैं ताकि हमारे लोक कलाकार समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा सकें।
आर.के. गौतम ने कहा कि लोक नृत्य प्रतियोगिता में सभी दलों के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही आसरा संस्था जालग, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
जोगेंद्र हब्बि मानते है अपने आप को भाग्यशाली
जोगिंदर हाब्बी का कहना है कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं ऐसे कलाकारों के दल का नेतृत्व कर रहा हूं जो सिरमौर जनपद की विशुद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन के प्रयास को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग देते रहे हैं। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में हमारे दल के कलाकारों ने इस वर्ष भी प्रथम स्थान प्राप्त कर 11वीं बार लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर लोक नृत्य की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रतिवर्ष विभाग द्वारा आयोजित की जा रही लोकनृत्य प्रतियोगिता में जब-जब भी चुड़ेश्वर मंडल व आसरा दल के कलाकारों ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया तो हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए मैं हमारे मुख्य सलाहकार एवं गुरु पदम् श्री विद्यानंद सरैक का और उन समस्त कलाकारों का जो आज हमारे सांस्कृतिक दल से जुड़े हुए हैं और वो कलाकार जो आज किसी कारणवश हमारे सांस्कृतिक दल में नहीं है, सभी का तहेदिल से आभारी हूं।
हब्बी ने भाषा व संस्कृति विभाग के अधिकारियों का किया धन्यवाद
जोगेंद्र हाबबी ने कहा कि में समस्त जिला भाषा अधिकारी जिला सिरमौर व निदेशालय भाषा एवं संस्कृति विभाग का आभारी हूं जिनके द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर लोक कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। हम इन प्रतियोगिताओं से संबंधित समस्त सम्माननीय जिला भाषा अधिकारियों एवं सम्माननीय निर्णायक मंडल के सदस्यों के आभारी हैं जिनके द्वारा प्रतिवर्ष निष्पक्ष निर्णय लिया जाता रहा है। मेरा दल समस्त कला प्रेमियों का भी आभारी हैं क्योंकि सभी कला प्रेमियों के आशीर्वाद सुझाव एवं हौंसला अफजाई से ही हमारे दल के कलाकार इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।
हाल ही में हमारे दल के कलाकारों ने कंडवाड़ी, पालमपुर में आयोजित एक राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी आठवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में इस बार लोक नर्तक गोपाल हाब्बी, चमन लाल, अमीचंद, जितेंद्र कुमार, विजेंद्र ठाकुर, कैशव, सरोज कुमारी, अनु चौहान, रीना, पायल व प्रिया। लोक गायक धर्मपाल चौहान, रामलाल वर्मा, सुनील चौहान, बिमला चौहान, लोक वादकों में ढोल पर चिरंजी लाल, ढोलक पर संदीप कुमार, शहनाई पर सोहनलाल, बलदेव चौहान बांसुरी पर, करनाल व रणसिंगा पर रविदत्त व अनिल कुमार ने सांस्कृतिक दल के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें