तेज रफ़्तार बाइक से 4 युवा की मौत, हेलमेट पहने होते तो बच जाती जान

बीबीएन में पुलिस मुस्तैद होती तो चार युवकों की जान बच सकती थी। एक बाइक पर सवार होकर चारों युवक जा रहे थे। हेलमेट भी नहीं पहने थे। इस दौरान किसी ने इनको रोकने की जहमत नहीं उठाई। बीबीएन में एक दर्जन से अधिक औद्योगिक क्षेत्र हैं। जहां से सुबह व शाम कंपनियों में जाने वाले कामगार यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

रविवार तड़के 30 साल से कम आयु के चार युवा बाइक पर बिना रोकटोक के जा रहे थे। जब बाइक पर जगह न मिली तो एक युवक पेट्रोल की टंकी पर बैठ गया। इतनी तेजी से यह बाइक सवार जा रहे थे कि अपनी साइड पर जा रही बस से सीधा टकरा गए और चारों बुरी तरह से घायल हो गए और मौत हो गई।  जब यह घटना हुई तो मौके पर पुलिस नहीं थी।

टिप्पणियाँ