संगड़ाह: सिरमौर जिला के Police Satation संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव घंडूरी की महिलाओं ने आज एक ढाबा व छोटी दुकान चलाने वाले शख्स की Illigal Wine की 5 पेटियां फोड़ डाली। महिला मंडल प्रधान जमना देवी व अर्चना, नीलम तथा नेहा आदि सदस्यों के अनुसार गांव में नशाबंदी लागू करने की सूचना उन्होंने सबको 6 माह पहले दे दी थी, मगर खुद को पुलिस व बड़े लोगों का जानकार बताने वाला यह दबंग शख़्स बाज नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा कि, आज रविवार को मासिक बैठक के दौरान जैसे ही उन्होंने पुलिस को फोन किया कुछ ही देर में आरोपी को पता चल गया और उसने शराब अपने ढाबेनुमा दुकान से घर में शिपट करना शुरू कर दी।
पुलिस ने की महिलाओं से भविष्य में सहयोग की अपील
इस पर महिलाओं का ग़ुस्सा भड़क गया और उन्होंने पेटियां व बोतलें फोड़ डाली। महिलाओं के अनुसार शराब पीने से कईं परिवार बर्बाद हो रहे हैं। DSP Sangrah मुकेश डडवाल के अनुसार पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक महिलाओं ने सारी बोतलें तोड़ डाली थी। भविष्य में उनसे सहयोग व पुलिस के पंहुचने का इंतजार करने की अपील की गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें