राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन

 




सराहां 1 मार्च

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जाने माने समाजसेवी जग मोहन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।तथा छात्राओं को स्कूल डायरी वितरित की ।

इस अवसर पर विद्यालय की एसएमसी के प्रधान मोहन दत विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग प्रोग्राम प्रस्तुत किये तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की गई।विद्यालय की छात्रा सेजल ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस पर अर्चना को मिस ब्यूटी विद ब्रेन,आँचल को मिस पर्सनालिटी आभा पुंडीर को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया।कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीत भट्टी ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





टिप्पणियाँ