सिरमौर : महिला मोर्चा द्वारा कलिवाड्डी हॉल शिमला में आयोजित सम्मान समारोह में सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील के गांव चौरस की अभिनेत्री एवं न्यूज़ एंकर मनीषा सिंह चौहान को सुशमा स्वराज पुरस्कार से नवाजा गया। राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा यहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश की 51 महिलाओं की पुरस्कृत किया गया।
बता दें कि, मनीषा सिंह चौहान बीते 5 सालों से कला और मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही है और टीवी सीरियल इश्कबाज व अम्मा के बाबू की बेबी तथा कांड फिल्म में ईशा का किरदार निभा कर वह सुर्खियों में आई। रविवार को कालीबाड़ी हाल शिमला में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में सिरमौर की बेटी मनीषा सिंह चौहान को राज्य सभा सांसद द्वारा समानित किए जाने से उनके प्रशंसक व परिचित काफी उत्साहित हैं। मनीषा ने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल इश्कबाज व स्टार भारत के अम्मा के बाबू की बेबी में मनीषा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
इसके अलावा MX प्केलेयर लिए कांड नाम की फिल्म में नायिका ईशा का किरदार निभा कर इन्होंने दर्शकों के दिलों को जीता। वर्तमान में वह नेशनल चैनल न्यूज़ 24 में बतौर न्यूज एंकर काम कर रही है। DAV स्कूल नौहराधार से प्रारम्भिक शिक्षा के बाद उन्होने नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की और इसके अलावा फिल्म मेकिंग का भी कोर्स भी किया। थिएटर मे रूचि के चलते वह मुंबई चली गई और अपनी प्रतिभा के बलबूते पर पहचान बनाकर हिमाचल व सिरमौर का नाम रोशन किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें