सराहां डिग्री कॉलेज में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक समारोह,कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य इंद्रजीत सिंह रहे मुख्यातिथि।



सराहां 14 मार्च

मंगलवार को सराहां के डिग्री कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन हुआ इस मौके पर कॉलेज के प्रथम प्राचार्य इंद्रजीत सिंह मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि उन्होंने जब इस कॉलेज की शुरुआत की थी तब उनके पास ब्वाय स्कूल के तीन कमरे थे,ओर बच्चे दरी पर बैठकर पढ़ते थे लेकिन धीरे धीरे संसाधन जुटते गए और कॉलेज स्कूल के कमरों में चलता रहा। उन्होंने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी है कि सभी बच्चे बहुमंजिला बिल्डिंग ओर कईं सुविधाओं से सुसज्जित कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने सभी उपस्थित विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने जीवन मे आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें।

इससे पूर्व प्राचार्य हेमंत कुमार ने मुख्यातिथि का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया,कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया,कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया साथ ही कॉलेज के प्राचार्य हेमंत कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, इसके उपरांत छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये,अंत मे मुख्यातिथि के द्वारा मेघाविओं को पुरुस्कार वितरित किया गए। इस अवसर पर  राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीणा राठौर ने  महाविद्यालय सराहां के तृत्य वर्ष के छात्रों के लिए 5100-5100 की छात्रवृत्ति की भी घोषणा की है।

टिप्पणियाँ