जय आजाद जय पच्छाद की मासिक बैठक गुरुवार को संगठन के अध्यक्ष बेली राम शर्मा की अध्यक्षता में सराहां में सम्पन्न हुई
सराहां 16 मार्च
जय आजाद जय पच्छाद की मासिक बैठक गुरुवार को संगठन के अध्यक्ष बेली राम शर्मा की अध्यक्षता में सराहां में सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन की मासिक बेठक महीने की 16 तारीख को सराहां में व 22 तारीख को राजगढ़ में प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी।बेठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने गत दिनों पहले संगठन के सदस्यों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उसका समाधान करने के लिये सकारात्मक संदेश दिया।संगठन ने पच्छाद के एडवोकेट रूपेंद्र ठाकुर को अतिरिक्त महाधिवक्ता का पदभार सोपने के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।बेठक में उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना गया व उनके समाधान की चर्चा की गई।इस अवसर पर पच्छाद के विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई तथा इलाके की समस्याओं को गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में सरकार तक पहुचाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर देवेंद्र शास्त्री, सुंदरलाल शर्मा ,मोनी ठाकुर, सुधीर ठाकुर ,सुनील शर्मा, सूर्यकांत सेवल ,राजेश ठाकुर ,सुरेंद्र ठाकुर, इंदिरा कश्यप ,उषा तोमर ,नरवीर सिंह, धर्म सिंह ,सज्जन सिंह ,हनीष भारद्वाज, लक्ष्य ठाकुर, रणधीर सिंह ,श्यामलाल फरमाहे , जगदीश सिंह, देवेंद्र शर्मा, ज्ञान गौतम ,रविदत्त, नरेंद्र टुटेजा, सुरेंद्र सपरा ,कारण सिंह ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लिया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें