विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बाग पशोग की प्रधान राजेश्वरी शर्मा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
संजय राजन सराहां ,सिरमौर
सराहां 23 मार्च
विश्व जल दिवस 2023 राज्य स्तरीय समारोह मे जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे राज्य पेय जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिये पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत आने वाली बाग पशोग पंचायत को बुधवार को पीटर हाफ शिमला में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत बाग पशोग व सचिव प्रदेश महिला कांग्रेस राजेश्वरी शर्मा को भी पेयजल प्रबंधन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि हर घर नल हर घर जल मे बाग पशोग पंचायत ने शत प्रशिक्षत कार्य किया है। वही पानी से संबंधित सभी कार्यो मे पंचायत सबसे आगे रही। बावड़ी,टेकं निर्माण और स्वच्छ ता पर पंचायत द्वारा ज्यादा जोर दिया गया तथा स्वच्छ पानी सबको मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि पीने के पानी से होने वाली बिमारीयों से बचा जा सके।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें