ददाहू बेचड बाग खेरी रोड पर एक कार HP 71 3329 गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे 2 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार कार में सवार व्यक्ति जयपाल उम्र 29 वर्ष निवासी पन्याली जोकि पेशे से पटवारी बताया जा रहा है और खैरी में कार्यरत था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इनके साथ एक बच्चा भी सवार था जोकि सही सलामत बताया जा रहा है।
तहसीलदार ददाहु राजेंद्र सिंह द्वारा 25000 की फौरी राहत दी गई। डीएसपी मुकेश कुमार संगडाह ने मामले की पुष्टि की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें