हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवाई के सैल निवासी पंकज अदमाईक ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर भौतिकी विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इनके सहायक प्रोफेसर बनने से पूरे रेणुका विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं, नौहराधार इलाके के चंद्र प्रकाश ने भी संस्कृत विषय के सहायक प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दें कि पंकज की स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है। उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई सैल गांव के सरकारी स्कूल से की।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें