धींनी पंचायत के एक प्रतिनिधि मंडल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भेंट की, बनाह रोड की दयनीय स्थिति का हवाला


 सराहां 4 मार्च

उपमंडल पच्छाद के अंतर्गत आने वाली बनाह धींनी पंचायत के एक प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत की प्रधान एडवोकेट अरुणा शर्मा की अगुवाई में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से उनके सराहां आगमन पर भेंट की व उनसे काहन पेट्रोलपंप से मंडी खड़ाना रोड की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए उसे पक्का करवाने का अनुरोध किया व इसके लिये ज्ञापन दिया।लोगों ने सराहां से मताहन के लिये एचआरटीसी की बस सर्विस शुरू करने की भी मांग की।जिसे मंत्री महोदय ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया


।इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल ने शाल टोपी पहना कर मंत्री महोदय का स्वागत किया।गौरतलब है कि शनिवार को लोकनिर्माण मंत्री अपने नाहन दौरे पर थे उनके पच्छाद की सीमा में पहुँचते ही उनका पहले बाग पशोग में तत्पश्चात सराहां व बनाह की सेर में लोगो द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर दयाल प्यारी कश्यप,विजय शर्मा,नीलम शर्मा, सहित कई लोग मौजूद थे।



टिप्पणियाँ