उपनिदेशक निरीक्षण शिक्षा विभाग सिरमौर गोरखनाथ एवं निरीक्षण टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रो बाग का सोमवार 6 मार्च को औचिक निरीक्षण किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुरली मनोहर गुप्ता ने उन्हें विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी इस अवसर पर उप निदेशक महोदय स्कूल में कार्यरत प्रवक्ता मामराज शर्मा की कविता संग्रह "अरण्य उत्सव" का विमोचन भी किया इस पुस्तक का विश्व पुस्तक मेला प्रगति मैदान दिल्ली में 4 मार्च को लोकार्पण हो चुका है
इस मौके पर उपनिदेशक महोदय ने स्कूल में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं का जायजा लिया एवं कार्यप्रणाली में बेहतरी के लिए अपनी ओर से सुझाव दिए विद्यालय के प्रधानाचार्य मुरली मनोहर गुप्ता ने "अरण्य उत्सव" पुस्तक के विमोचन के अवसर पर बधाई दी एवं भविष्य में भी लेखन क्रम को जारी रखने की उम्मीद की सभी शिक्षक साथियों ने इस उपलब्धि के लिए पुस्तक के रचनाकार मामराज शर्मा को शुभकामनाएं दी एवं प्रसन्नता व्यक्त की

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें