सराहाँ: महिला एवम बाल विकास कार्यालय पच्छाद द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

 


उपमंडल पच्छाद मुख्यालय सराहाँ में महिला एवम बाल विकास कार्यालय पच्छाद द्वारा जांजघर सराहाँ में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी ने शिरकत की गई। इस मौके पर डॉक्टर संजीव धीमान उपमंडलाधिकारी पच्छाद तथा राजेश्वरी शर्मा ग्राम पंचायत प्रधान बागपशोग विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

 इस अवसर पर राजेश्वरी शर्मा को राष्ट्रीय स्तर के सुजल शक्ति सम्मान मिलने पर बधाई दी गयी। अपने संबोधन में दयाल प्यारी ने महिलाओं को अपने अधिकारों एवम सहभागिता निभाने बारे जागरूक किया। महिलाओं को संविधान में पंचायती राज में  प्राप्त महिला आरक्षण एवम इससे जुड़े प्रावधानों बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। दयाल प्यारी ने महिला दिवस एवम होली की भी समस्त महिलायों को अग्रिम बधाई दी। 

इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद डॉक्टर संजीव धीमान,  खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी, SEBPO, ने महिलाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं बारे अवगत करवाया।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता, सेवानिवृत स्वास्थ्य शिक्षक अमृता को विशेष पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन किए गए जिसमे महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा विभागीय योजनाओं के बारे में लघु नाटिकाओं के माध्यम से जानकारी प्रदान की। 

कार्यक्रम में बाल  विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा विभाग द्वारा चलायी जा रही महिला उत्थान योजनाओं कि विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

कार्यक्रम में पच्छाद खंड के समस्त महिला प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ