रविता चौहान के काव्य संग्रह का विमोचन व राज्य महिला शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

 


युवा महिला संसद समारोह के दौरान अति विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट भारत के अधिवक्ता डॉ रामअवतार शर्मा के कर कमलों द्वारा नई दिल्ली में रविता चौहान के काव्य संग्रह का विमोचन व राज्य महिला शक्ति पुरस्कार से सम्मानित  

भारत में  महिला सशक्तिकरण की दिशा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारत की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय/महिला शक्ति सम्मान -2023 सह  युवा महिला संसद 2023 नई दिल्ली के शास्त्री नगर प्रसिद्ध ए प को पार्श्व ट्रस्ट के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधिकारी व्  साहित्याकाश् मे प्रसिद्ध कवि डॉ सुरेश सिंह शौर्य "प्रियदर्शी" थे व अति विशिष्ट अतिथि राम अवतार शर्मा (उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता) थे। विशिष्ट अतिथि के रुप मे राम रतन श्रीवास "राधे राधे" (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), पूर्व बैन्क अधिकारी कुसुम सिंह अविचल, पूर्व भेल अधिकारी भुदत्त शर्मा, डॉ एम एस कबीर,ललिता बी जोगड़ मुंबई रहे। कार्यक्रम प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं गीता शर्मा के मांँ शारदे की वंदना से हुई। माधुरी त्रिपाठी ने गणेश वंदना में शास्त्रीय नृत्य कर सबका मन मोह लिया।

          अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष से शिक्षा, साहित्य, खेल, पत्रकारिता, समाज सेवा, धर्म, कला एवं संस्कृति, शोध तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को संबंधित क्षेत्र में उनके योगदान के आधार पर महिला शक्ति पुरस्कार से मुख्य अतिथि डाक्टर सुरेश सिंह शौर्य "प्रियदर्शी" विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट भारत के एडवोकेट डॉक्टर रामअवतार शर्मा ,विशेष अतिथि-श्री भूदत्त शर्मा और कुसुम सिंह 'अविचल' के कर-कमलो द्वारा सभी महिला को  पुरस्कार से नवाजा गया।  




इस दौरान जिला सिरमौर की बेटी रविता चौहान(वर्तमान में वन स्टॉप सेंटर,सिरमौर में मनोसामाजिक परामर्शदाता के पद पर कार्यरत है एवं लेखिका के साथ समाज सेविका भी है)को पार्श्व अन्तराष्ट्रीय विश्वविद्यालय धर्मार्थ न्यास (पीआईयू ट्रस्ट) द्वारा महिलाओं से संबंधित लेखन

क्षेत्र एवं कार्य में उनके योगदान के आधार पर युवा महिला संसद समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पुलिस पदाधिकारी ,गृह मंत्रालय भारत सरकार व साहित्याकाश में प्रसिद्घ कवि डॉक्टर सुरेश सिंह शौर्य 'प्रियदर्शी' एवं अति विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट भारत के अधिवक्ता डॉ रामअवतार शर्मा के कर कमलों द्वारा राज्य महिला पुरस्कार से नवाजा गया व साथ ही रविता चौहान की पुस्तक साची काव्य संग्रह का भी विमोचन किया।

मुख्य अतिथि श्रीराम पुस्तक का भी विमोचन किया गया । रविता ने अपने मुक्तकों व सिरमौरी गंगी  से सबका मन मोह लिया। कुसुम और भूदत्त शर्मा जी ने श्रृंगार की रचना से बसंत ला दिया।

मुख्य अतिथि ने 'मशाल है तु मशाल बन' सुनाकर सबको ओज से भर दिया। 

           मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम से युवा वर्ग में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होती है। राजस्थान की आन बान शान का प्रतीक पचरंगा साफा पहनाकर महिलाओ को महिला शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया। गीता शर्मा(हिमाचल) , रेनू कुमारी, सुधा देवांगन (छत्तीसगढ़) डॉ अनिता(दिल्ली), डॉ शकुन्तला टेलर(राजस्थान) पूजा चतुर्वेदी(उत्तर प्रदेश), पूनम सिंह,  तुहिना प्रकाश शर्मा, स्तुति सक्सेना सिंह , रतिराम गढ़ेवाल,(उड़ीसा)  डॉ ज्ञानेश्वरी व्यास(मध्य प्रदेश), डॉ अनीता मालवीय, इन्दु रवि, डॉ कल्पना एस आर चोरडिया(महाराष्ट्र), वैशाली श्रीवास्तव (मध्य प्रदेश ग्वालियर), रवीता चौहान, सुधा देवांगन , रूखमणी चतुर्वेदी, डॉ माधुरी त्रिपाठी, ऊषा शर्मा , ऊषा टिबड़ेवाल चेन्नई, शशि कुमारी, सपना जोइया, राजपाल जोईया ,डॉ.अनीता मालवीय, माया एस एच(मुंबई), निर्मला कर्ण(झारखंड), डॉ श्वेता शरण (बिहार)इत्यादि शामिल रहे।

        डॉ एम एस कबीर के खूबसूरत आवाज़ में गीत व उनके सञ्चालन में कार्यक्रम खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ। 12 मार्च को पुन: इसका ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा ताकि युवा महिला सन्सद से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके व  इस महोत्सव में शामिल सभी का आभार प्रकट किया साथ ही आने वाले और भी कार्यक्रम की जानकारी दी।

टिप्पणियाँ