हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां होंगी। छुट्टियों की कुल संख्या 38 रखी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों की बरसात और सर्दियों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। लोहड़ी के दौरान छह दिन का अवकाश देने का निर्णय लिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें