एसवीएन सराहां में किया गया विदाई समारोह का आयोजन

संजय राजन सराहां , सिरमौर

सराहां 29 मार्च


एसवीएन पब्लिक स्कूल सराहां के प्रांगण में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू व प्रधानाचार्य रागनी नेहरू ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विद्यार्थियो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।कार्यक्रम में मिस सिनसियर जाह्नवी नेहरू,आल राउंडर  प्रज्ञान,स्मार्ट स्टूडेंट आशिमा ठाकुर,बेस्ट पर्सनालिटी वासुदेव,मिस्टर फैयरवेल लव शुक्ला, मिस फेयर वेल आस्था ठाकुर चुने गये।

टिप्पणियाँ