हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष रणैश राणा बने नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के उपाध्यक्ष


संजय राजन सराहां ,सिरमौर

हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष रणैश राणा को नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया का उपाध्यक्ष चुना गया इस अवसर पर पच्छाद प्रेस क्लब ने उन्हें शुभकामनाएं दी है । उनके इस पद पर आसीन होने से  हिमाचल के पत्रकार जगत मे खुशी की लहर है यह पहला मौका है जब हिमाचल के किसी पत्रकार राष्ट्रीय स्तर पर पद मिला है रणैश राणा का चयन हाल ही मे  30 मार्च को संपन हुये नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के द्विवार्षिक चुनाव मे हुआ है अपने चयन के बाद रणैश राणा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुझे जो दायित्व दिया गया है उसे मे सभी के सहयोग से निभाने का पूर्ण प्रयास करूगा राणा ने कहा कि पत्रकारो की समस्याओं व कठिनाईयो को कैद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा.

 उनका कहना था कि पत्रकारो का उत्पीडन अब किसी स्तर पर भी सहन नही होगा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने फेक न्यूज पर अंकुश लगाने जैसे मामलो को कैद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा इसके साथ साथ हिमाचल प्रदेश मे पत्रकार पैशन ,पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन व सरकारी मान्यता देने के निमयो का सरलीकरण जैसे मुद्वो को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा इसके साथ साथ राणा ने उन्हे उपाध्यक्ष बनाये जाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी आभार जताया है ।



टिप्पणियाँ