स्टाफ न होने से सोडा धियाडी स्कूल के छात्र पलायन को मजबूर

संजय राजन सराहां सिरमौर

सराहां 10अप्रैल

उप मंडल पच्छाद के अंतर्गत आने वाले दुर्गम क्षेत्र सोडा धियाडी  में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र विद्यालय में अध्यापक न होने की वजह से दूसरे स्कूलों को पलायन करने को मजबूर है।इस समय विद्यालय में न तो प्रिंसिपल है न ही राजनीति शास्त्र,इतिहास,इंग्लिश विषय का कोई प्रवक्ता है।और न ही कंप्यूटर साइंस,टीजीटी मेडिकल,टीजीटी आर्ट्स,ड्राइंग टीचर,व पीईटी अध्यापक है।ऐसे में विद्यार्थी पढ़ाई करें तो कैसे।मजबूर हो कर विद्यार्थियों को घरों से दूर जाकर दूसरे स्कूलों में पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।जिससे गरीब ग्रामीणों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।वही विद्यार्थियों के अभाव में स्कूल बंद होने की कगार पर पहुंच चुका है।विद्यालय की एसएमसी के प्रधान हीरा सिंह ठाकुर व सभी अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मद्देनजर रखते हुए तुरंत विद्यालय में खाली पड़े पदों को भरें।

टिप्पणियाँ