चिटों पर भर्तियां करती है कांग्रेस, शिक्षकों की अस्थायी भर्ती के लिए तैयार प्रोपोजल गवाह: जयराम ठाकुर
शिक्षकों की अस्थायी भर्ती के लिए केबिनेट सब कमेटी की ओर से तैयार किए गए प्रपोजल पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा पिछले दरवाजे से भर्तियां करवाने के लिए जानी जाती है। कांग्रेस की सरकार में मेरिट को इग्रोर किया जाता हैं और चिटों पर भर्तियां करवाई जाती है। हाल ही में कैबिनेट सब कमेटी ने जो प्रपोजल तैयार किया हैं, उससे साफ झलकता है कि सरकार मेरिट को इग्रोर करके चोर दरवाजे से भर्तियां करवाना चाहती हैं। जयराम ठाकुर शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक दिन पहले सरकार के एक मंत्री केबिनेट सब कमेटी के प्रपोजल को ब्रीफ करते हुए बताते हैं कि शिक्षकों की अस्थाई भर्ती की जाएगी।
इसके लिए प्रपोजल तैयार कर दिया गया है। अब केबिनेट में प्रपोजल तैयार किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षक निदेशक की ओर से तैयार किए प्रपोजल में यह भी दर्शाया गया है कि शिक्षकों की अस्थाई भर्ती के लिए 74 करोड़ 90 लाख के बजट की आवश्यकता होगी। वहीं जब हिमाचल के बेरोजगार युवा इस पर अपना विरोध जताते हैं तो फिर मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऐसा कोई प्रपोजल नहीं है, लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही सारी भर्तियां की जाएगी।
जयराम ने सवाल उठाया कि अगर लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही भर्तियां करवानी हैं तो फिर यह सारी प्रक्रिया क्यों की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों में भी तालमेल की कमी है। जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के समय में खोले गए 920 दफ्तरों को कांग्रेस सरकार ने बंद किया। अब मुख्यमंत्री उन्हीं दफ्तरों को अपने नाम से खोलने की घोषणा कर रहे हैं। उनका दावा है कि हाल ही में बद्दी में मुख्यमंत्री ने बीडीओ व एसडीएम कार्यालय को खोलने की घोषणा की। यह कार्यालय पिछले भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोल दिए गए थे, लेकिन कांग्रेस ने पहले इन्हें बंद किया। अब इन्हें दोबारा खोला जा रहा है। ऐसा ही पालमपुर में भी हुआ है।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें