जिला सिरमौर के संगडाह ब्लॉक के सैंज पंचायत में आए दिन बिजली गुल होती रहती है। पिछले दिनों बिजली विभाग ने 63KVA का ट्रांफार्मर खराब होने के बाद उसकी जगह दूसरा 25KVA का ट्रांफार्मर लगा दिया गया।
बिजली विभाग की लापरवाही सामने देखने को मिल रही है कि जहां 2500 से 3000 की आबादी वाली पंचायत में 63KVA का ट्रार्णफॉमर ख़राब होने के बाद 25KVA से काम चलाया जा रहा है जो की अपने आप में एक लापरवाही है। देखने वाली बात ये है कि इस 25KVA ट्रांसफार्मर को लगे 5 दिन भी नहीं हुए और आज ही उसमे खराबी आने के कारण पूरी पंचायत की बिजली गुल हो गईं है।
बिजली विभाग के अधिकारियों से जब इस बारे में बात हुई उनका कहना है जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। उनका कहना है कि हमारे स्टॉक। में भी कोई ट्रांसफार्मर नहीं है पर इसे ही दोबारा रिपेयर किया जाएगा।
पीछले महीने 10 दिन बंद रही बिजली
हाल ही मार्च महीने में इस पंचायत में बिजली 10दिनों तक बिजली बंद रहे कारण हलकी बारिश होने से ट्रांसफार्मर में खराबी आ रही थी जाके कारण बिजली बंद रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमें बिजली बंद होने से काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि हमें विभाग नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि ये समस्या पूरी तरह से खत्म हो।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें