सराहां में मनाया मलेरिया दिवस


संजय राजन|  सराहां | सिरमौर

सराहां 26 अप्रैल

स्वास्थ्य खंड पच्छाद के अंतर्गत सराहां में मंगलवार को मलेरिया दिवस मनाया गया।इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व आशाओं के अतिरिक्त लगभग 4 दर्जन स्थानीय लोगो ने भाग लिया।इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी नागरिक चिकित्सालय सराहां डॉ तरुण पराशर ने उपस्थित लोगों को मलेरिया व ड़ेंगू से बचाव के तरीकों के बारे में बताया।



खण्ड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद डॉ संदीप शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पिछले कुछ वर्षों से देश मे मलेरिया के केस बढ़े हैं इसलिये सभी लोगों को इससे बचाव के लिये अपने आसपास गन्दे पानी को इकठ्ठा नहीँ होने देना है व आसपास सफाई रखनी है ताकि मलेरिया व ड़ेंगू का मच्छर पनप न सके।उन्होंने बताया कि आने वाला समय गर्मी व बरसात का है इसलिये अभी से ही बचाव के तरीके अपनाने चाहिये।इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरवीर कुमार शर्मा ने सभी लोगों का स्वागत किया व उनका इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आभार प्रकट किया।इस मौके पर प्रेमपाल ठाकुर,नरेश परमार,लोकेश पुंडीर,मोनिका इत्यादि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ