सिरमौर: दनोई पुल टूटने से नहान व अन्य हिस्सों से कटा संगड़ाह


संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन सड़क पर दनोई नामक स्थान पर मौजूद Steel Bridge के ध्वस्त होने ने Civil Subdivision Sangrah व साथ लगते शिमला जिला के कुपवी क्षेत्र को लगातार करीब 5 दर्जन पंचायतों का संपर्क सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन व अन्य हिस्सों से कट चुका है। पुल टूटने का कारण उपमंडल संगड़ाह में चल रही 5 Limestone Mines से हर रोज इसके ऊपर से Overloaded पत्थर के Truck निकलना बताया जा रहा और सोमवार रात भी वालिया चूना खदान का 1 ओवरलोड ट्राला पुल के साथ ही खड़्ड में जा गिरा। करीब 40 साल पुराने उक्त पुल की पहले 2 बार मुरम्मत के बाद PWD ने यहां 9 टन से भारी वाहन न गुजरने संबंधी बोर्ड लगाया था। 

संगड़ाह में SDM व PWD के ExEn तथा SDO आदि अधिकारियों के पद नई सरकार आने के बाद खाली है तथा DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल के अनुसार Police Team घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

टिप्पणियाँ