सराहां 27 अप्रैल
पच्छाद नेचुरल प्रोज्यूमर कम्पनी की बैठक वीरवार को मुख्य कार्यालय वासनी में सम्पन्न हुई जिसमें पदम् भूषण से सम्मानित नेकराम शर्मा जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस अवसर पर कम्पनी के निर्देशक मंडल व किसानों के बीच पोष्टिक अनाज के उत्पादन पर चर्चा की।
इस मे बताया गया कि कोन से मौसम में कौन सा पोष्टिक अनाज पैदा करें।इस दौरान पोष्टिक अनाज के उत्पादन ,वितरण व इससे होने वाले मुनाफे के बारे में विस्तृत चर्चा की गईं।बैठक में कौशल दत शर्मा,जय सिंह,दिवम,जावेद,श्याम मोहन,नरदेव,कमल किशोर,इत्यादि उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें