सराहां के अंतर्गत आने वाली आशाओं की त्रैमासिक बैठक आयोजित

 


सराहां 26 अप्रैल

नागरिक चिकित्सालय सराहां में बुधवार को स्वास्थ्य खण्ड सराहां के अंतर्गत आने वाली आशाओं की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता बीएमओ पच्छाद डॉ संदीप शर्मा ने की।बैठक की जानकारी देते हुए आशा कोऑर्डिनेटर व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरवीर कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा की गई व खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने विभिन्न कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के दिशा निर्देश दिये।

टिप्पणियाँ