ददाहू -संगड़ाह मार्ग बहाल : सुमित खिमटा


नाहन 30 अप्रैल। ददाहू -संगड़ाह सड़क पर  गत 24 अप्रैल रात्रि के समय धनोई  पुल टूटने के कारण जो मार्ग अवरुद्ध था, उसे  वैकल्पिक मार्ग बना कर सभी  प्रकार के वाहनों  ( मल्टी एक्सेल व्हीकल को छोड़कर ) पुनः बहाल कर  दिया गया है।

     उपायुक्त सिरमौर  सुमित खिमटा  ने यह जानकारी  प्रदान की है।
    उन्होंने बताया कि इस मार्ग की बहाली धनोई  पुल के समीप  600 मीटर  वैकल्पिक  मार्ग बना कर  की गई  है।
   सुमित खिमटा ने  कहा  कि ददाहू-संगड़ाह मार्ग की बहाली  आज  रविवार दोपहर करीब  12 बजे हुई है।
   .0.




टिप्पणियाँ