हर घर नल, नल से जल मिशन के बावजूद पीने के पानी को तरस रहे ग्रामीण: अरूण कश्यप

संजय राजन,  सराहां,  सिरमौर


सराहां 12 अप्रैल 

बुधवार को पच्छाद के गांव धुना व धबलोंन का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ आईपीएच सराहां से मिला। लोगों का कहना था कि केंद्र सरकार के " हर घर नल, नल से जल"  मिशन के बावजूद पीने के पानी की बूंद बूंद के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। पीने का पानी जीने के अधिकार में शामिल है। लेकिन अभी तक इन दोनों गांव में पाइप लाइन तक नहीं बिछी है।ये दोनों गांव दलित समुदाय से संबंध रखते हैं और लगभग दोनों गांव के 30-35 परिवार पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।प्रतिनिधि मंडल ने प्रेस को बताया कि

इस से पहले  27 फ़रवरी को भी एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ आईपीएच सराहां से मिला था। जिसके बाद 4 मार्च को आईपीएच विभाग के कर्मचारी मेजरमेंट के लिए भी गए थे। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने विभाग को सौंप दी है। परंतु लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि एसडीओ आईपीएच सराहां ने सिर्फ आश्वासन दिया है कि दोनों गांव में पाइप लाइन का कार्य जल्दी शुरू किया जायेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पाइप लाइन का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो मजबूरन दोनों गांव के ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।जिसका जिम्मेवार प्रशासन खुद होगा।

टिप्पणियाँ