सराहां में होगी शतरंज प्रतियोगिता


सराहां 5 अप्रैल 

संजय राजन, सराहां सिरमौर

चैस क्लब सराहां के सौजन्य व जिला सिरमौर शतरंज संघ के सहयोग से पहले पच्छाद ओपन चैस टूनामेंट 2023 का अयोजन सराहां में 7 व 8 अप्रैल को किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये 6 अप्रैल सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते है।पुरुष व महिलाओं की ओपन प्रतियोगिता के लिये एंट्री फीस 200 रुपये है जबकि अंडर 14 व अंडर 10 के लिये एंट्री फीस 100 रुपये रखी गई है।

जानकारी देते हुए क्लब के सदस्य अनूप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शतरंज खिलाड़ियों को स्कूल तथा राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओ के लिये प्रशिक्षित करना है।अधिक जानकारी के लिये उनसे 9805749364 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।यह प्रतियोगिता 7 अप्रैल को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में प्रातः 8 बज कर तीस मिनट से प्रारम्भ होगी।

टिप्पणियाँ