संजय राजन सराहां सिरमौर
सराहां 24 अप्रैल
राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला सराहां के विद्यार्थी लगातार विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। गौर हो कि विद्यालय से पिछले वर्ष 4 विद्यार्थियों ने नवोदय की परीक्षा उत्तीर्ण की थी । वही अब विद्यालय के अभय शर्मा ने सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर पाठशाला व माता-पिता का नाम रोशन किया है।अभय शर्मा ने पांचवी कक्षा उत्तीर्ण कर सैनिक स्कूल की परीक्षा दी थी तथा इस परीक्षा में भी अभय शर्मा अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए । उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व जेबीटी अध्यापक शिशु भारद्वाज को दिया । बता दें कि शिशु पाल भारद्वाज राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला सराहां में बतौर जेबीटी अध्यापक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा उनके मार्गदर्शन में विद्यालय नित्य नए दिन बुलंदियों की ओर जा रहा है । विद्यालय के हर विद्यार्थी को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अन्य व्यवहारिक ज्ञान दिया जा रहा है परिणाम स्वरूप अभय शर्मा जैसे विद्यार्थी स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं । वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता भट्टी तथा एसएमसी अध्यक्षा रचना ने अभय शर्मा को पुरस्कृत करते हुए बताया कि अभय शर्मा की कामयाबी से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें