पच्छाद विकास खण्ड की पंचायतों में बने गुणवत्ता पूर्ण योजनायें ग्राम पंचायत विकास योजना की कार्यशाला में हुआ मंथन


संजय राजन, सराहां ,सिरमौर

सराहां  12 अप्रैल

पंचायतों के समग्र विकास के मद्देनजर विकास खण्ड कार्यालय पच्छाद ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें पँचायत प्रधानों के इलावा सचिव एवम मण्डल स्तरीय अधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ रमेश शर्मा ने की, जबकि बीडीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू विषय रूप से उपस्थित थे।

पँचायत निरीक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना 2023-24 बनाई जा रही है जिसमे ग्राम पंचायतों के गुणवत्ता पूर्ण विकास कार्यों को महत्व दिया जाएगा। इस बार की योजना थीम आधारित हॉगी जिससे सतत विकास लक्ष्यों को भी प्राप्त किया जा सकेगा। कार्यशाला में पँचायत सचिव रेखा चौहान व आशा शर्मा ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल की जानकारी सांझा की।

टिप्पणियाँ