सराहां में बने शहीद स्मारक बनने से भूतपूर्व सैनिकों व भुतपूर्व अर्धसैनिक बल संगठनों का सपना हुआ साकार
उपमंडल पच्छाद के मुख्यालय सराहां में बने शहीद स्मारक का मंगलवार 18 अप्रैल 2023 को शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने विधिवत लोकार्पण किया।इस अवसर पर पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप विशेष रूप से मौजूद रही।इस के बनने से क्षेत्र के भुतपूर्व सैनिकों व भुतपूर्व अर्धसैनिक बल संगठनों का सपना साकार हुआ।
गौर तलब है कि इस तरह की स्मारक बनाने के लिये समय समय पर भुतपूर्व सेनिको व भुतपूर्व अर्धसैनिक बल संगठन के सदस्य मांग उठा रहे थे।इसके लिये पच्छाद प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक व सेना शिक्षा कोर से सेवानिवृत्त संजय राजन ने पहले यहाँ के भुतपूर्व सैनिकों व अर्धसैनिकों को एक मंच पर लाया व 8 अप्रैल 2021को सराहां जज घर मे एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पच्छाद की विधायक रीना कश्यप मौजूद रही।बाद में यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद का गठन किया जिसमें टोपी बेल्ट पहन कर नोकरी करके सेवानिवृत वेटरन्स एक मंच पर आए।
इस अवसर पर पच्छाद उप मंडल से शहीद हुए सेना मैडल से सम्मानित सिपाही रामचंद्र,सिपाही सुखपाल सिंह,लांस नायक ललित कुमार,नायक राजेश कुमार, शौर्य चक्र से सम्मानित सिपाही अजय कुमार व भारतीय सेना से सेना मैडल से विभूषित लेख राज,कमल प्रसाद व बैटल केजुअल्टी हरिंदर सिंह,यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चैप्टर के अध्यक्ष संजय राजन,भुतपूर्व सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष लाल चंद,भुतपूर्व अर्ध सैनिक बल संगठन के जिला अध्यक्ष देव दत शर्मा व इस स्मारक की डिज़ाइनर ईशा शर्मा को भी उनके प्रशंसनीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया।
इससे पहले शहीद स्मारक में यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चैप्टर की और से सांसद व पूर्व सैनिक सुरेश कश्यप को बेस्ट वेटरन्स फ़ॉर द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें