10th Result: 10वीं में पहाड़ की बेटियों ने फिर मारी बाजी



 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को दसवीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें हर बार की तरह इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है और लडक़ों को पीछे छोडक़र टॉप-10 में नाम दर्ज करवाया है। बोर्ड की ओर से घोषित परीक्षा परिणामों में प्रदेश की 61 लड़कियों ने टॉप-10 में अपना नाम दर्ज किया है। वहीं परिणामों में लडक़ों की सीटें मात्र 18 में ही सिमट कर रह गई हैं। इसमें निजी स्कूलों की लड़कियों ने सरकारी स्कूलों को पीछे छोडक़र प्रदेश में अपने नाम के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों का नाम रोशन किया है। उधर, प्रदेश के केवल 18 लडक़ें ही अपना नाम टॉप में दर्ज करवा पाए। इसमें तीन लडक़े सरकारी स्कूल व 15 लडक़े निजी स्कूलों के रहे। कुल्लू के सनावर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की मानवी ने 700 में से 694 अंक (99.14 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर हमीरपुर के जीएसएसएस चबूतरा की दीक्षा कथयाल ने 693 अंक (99 प्रतिशत) प्राप्त किए। प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाले हमीरपुर के न्यू ईरा सीनियर सेंकेडरी स्कूल परोल के अक्षित शर्मा ने 692 अंक (98.86 प्रतिशत) व जीएसएसएस बदारन के आकर्षक ठाकुर ने 692 (98.86 प्रतिशत) अंक हासिल किए।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के परिणामों में प्रदेश की 61 लड़कियों ने टॉप 10 में आकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसमें कुल्लू की मानवी प्रथम स्थान पर, हमीरपुर की दीक्षा कथयाल दूसरे स्थान पर, बिलासपुर की सिमरन कौर चौथे स्थान पर, हमीरपुर की पलक पांचवें स्थान पर, हमीरपुर की अर्शिका शर्मा, स्वस्ति संगम, ऊना की काशवी राणा, बिलासपुर की गौरी अवस्थी, प्रांजल राणा, हमीरपुर की आरुषि शर्मा, अंशुल छठे स्थान पर, सातवें स्थान पर ऊना की कनक शर्मा, हमीरपुर की रिधम, मधु शर्मा, कांगड़ा की कशिश, आठवें स्थान पर मंडी की पूर्वांश्ंाी, हमीरपुर की आरुषि धीमान, बिलासपुर की शैवी ठाकुर, कांगड़ा की कृतिका, हमीरपुर की नैना शर्मा, तमन्ना ठाकुर, मंडी की मान्या महाजन, कुल्लू की मरीषा शर्मा, नौवेंस्थान पर शिमला की ननेश, मंडी की वनिका देवी, हमीरपुर की कोमल, बिलासपुर से शान्वी शर्मा, हमीरपुर की आस्था कुमारी, समीक्षा, बिलासपुर की राजनंदिनी, सोलन की पूर्णिमा, हमीरपुर की तनीषा, हमीरपुर की महविश, शिमला की शान्वी, हमीरपुर की मान्या शर्मा, कनिष्का सिंह, कांगड़ा की वंशिका, हमीरपुर की इशिता, बिलासपुर की अन्वेशा कुंडी, शिमला की गर्वांशी, खुशी गुप्ता, हमीरपुर की पलवी शर्मा, कांगड़ा की दीपाली, बिलासपुर की प्रियाल ठाकुर और बिलासपुर की अर्पिता ठाकुर, हमीरपुर की शान्वी, मंडी की रिजुल ठाकुर, ऊना की समीक्षा, हमीरपुर की आंचल शर्मा, बिलासपुर की अंजली शर्मा, मंडी की पलक शर्मा, कुल्लू की तनुश्री, मंडी की दीपशिता ठाकुर, बिलासपुर की गौरी अंगरीश, सोलन की शगुन, सिरमौर की श्रेया कनवर, मंडी की पल्लवी ठाकुर, हमीरपुर की सुहानी शर्मा, कांगड़ा की अरिधी, कुल्लू की प्रियांशी, ऊना की श्रेया कुमारी प्रदेश में दसवां स्थान हासिल कर टॉप-10 में रहीं।


टिप्पणियाँ