राजगढ़, सिरमौर
जिला सिरमौर की एस आई यू टीम ने राजगढ़ खेरी सड़क पर धरोठी के पास एक ट्रक से अवैध रुप से ले जाई जा रही लगभग 120 पेटी व बीयर व शराब बरामद की है मिली जानकारी के अनुसार राजगढ़ की और से खेरी की और जा रहे ट्रक नंबर एच पी 08 ए - 6044 जिसे एक कार नंबर एच पी 35 - 4303 एस्कोर्ट कर रही थी एस आई यू की टीम ने जब इन दोनो वाहनो को रोका तो ट्रक से लगभग 120 पेटी बीयर व शराब बरामद की गई मिली जानकारी के अनुसार पकडी गयी शराब मे 15 पेटी रायल स्टेग ,20 पेटी रायल जनरल,60 पेटी किगं फीशर बीयर ,25 पेटी देशी शराब संतरा शामिल है ।
शराब की सभी बोलतो पर सैल इन चढीगढ लिखा पाया गया है यानि यह शराब बाहरी राज्य से लाई जा रही थी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की छानबीन की जा रही है की यह शराब कहा ले जाई जा रही है उप पुलिस अधीक्षक अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि करते हुये कहा तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरभं कर दी है ।।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें